आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1751: स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल।

1760: मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।

1767: पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई।

1778: पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1819: अमेरिका में पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ।

1876: मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा किया।

1886: न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।

1897: इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।

1908: ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।

1928: लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।

1934: बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया

1962: फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।

1979: दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।

1990: मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत।

2004: बैंकॉक में मेट्रो प्रणाली का आधिकारिक उद्घाटन किया गया।

2011: 118 वां विम्बलडन महिला टेनिस: पेट्रा क्वितोवा ने मारिया शारापोवा को (6-3 6-4)से हराया।

2012: इराक में बम विस्फोट से 25 की मौत, 40 घायल।

2013: मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।

वार्ता

epmty
epmty
Top