आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में एक जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1781 - हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852 - सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिफर सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए 'सिन्ध डाक' नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 - कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879 - भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1955 - इंपीरियल बैंक आफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण, इसे स्टेट बैंक आफ इंडिया का नाम दिया गया।

1960 - अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1962 - बिधान चंद्र रॉय का निधन।

1964 - भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना

1968 - अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।

1975 - तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।

1991 - वारसा संधि भंग की गयी।

1995 - अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।

1996 - विश्व में पहली बार आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में इच्छा मृत्यु कानून लागू।

1997 - भारत की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खोली गई।

1997 - हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

2000 - लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006 - शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017 - भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

वार्ता

epmty
epmty
Top