आज का इतिहास- भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास- भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1776- अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।

1838- विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।

1846- एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।

1857- नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया।

1894- श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।

1914- प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण: आस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज र्फिडनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या।

1919- वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।

1921- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव का जन्म।

1940- बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।

1975- भारत में आपातकाल के दौरान प्रेस प्रतिबंध लागू किया गया।

1981- चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।

1981- तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये।

1986- लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।

1986- केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।

1995- बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को 'टाइगर स्टेट' घोषित किया गया।

1996- भारत ने फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।

2004- अमेरीका ने इराक के लोगों को शासन की बागडोर सौंपी।

2004- तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।

2005- रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।

2007- आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।

2012- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन।

वार्ता

epmty
epmty
Top