आज का इतिहास-भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास-भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1693 - लंदन में पहली महिला पत्रिका 'लेडीज मरकरी' का प्रकाशन।

1759 - ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।

1867 - बैंक ऑफ कैलिफाॅर्निया का संचालन शुरू।

1893 - पंजाब के महाराज रंजीत सिंह का निधन।

1914 - अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1939 - प्रसिद्ध संगीतकार एवं अभिनेता राहुल देव बर्मन का जन्म।

1940 - सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।

1957 - अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में आॅद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत।

1964 - तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।

1967 - लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।

1967 - भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।

1980 - इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत।

1981 - कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।

1983 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस -205 लांच किया।

1998 - मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।

2007 - गोर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

2008 - माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2013 - नासा ने सूर्य के निरीक्षण के लिए इंटरफेस रीजन इमेजिंग स्‍पेक्‍ट्रोग्राफ को लॉन्‍च किया।

2015 - 20वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में एक सत्यजीत राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।

2016 - भारत मिसाइल टेक्‍नोलॉजी कंट्रोल रिजीम का सदस्‍य बना।

वार्ता

epmty
epmty
Top