आज का इतिहास-भारतीय एवं विश्व इतिहास में प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास-भारतीय एवं विश्व इतिहास में प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1576- अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।

1758- फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था।

1812- अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1815- वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।

1858- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट ब्रिटिश सेना लड़ाई के बाद मारी गईं।

1861- लेखक देवकी नन्दन खत्री का जन्म।

1941- तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1946- गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।

1956- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।

1972- ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत।

1979- अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।

1987- एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला।

2002- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीमा बानो का निधन।

2009- नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।

2012- सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद को सऊदी अरब का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया गया।

2013- इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लागों की मौत और 60 घायल।

वार्ता

epmty
epmty
Top