आज का इतिहास- महात्मा गांधी को वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से किया था सम्मानित

नयी दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 1 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं-
990- रूस ने जूलियन कैलेंडर अपनाया।
1515 - यहूदियों को आस्ट्रिया के लाइबाख से निष्कासित किया गया।
1583 - हॉलैंड और फ्लैंडर्स मे ग्रेगोरियन कैलेंडर का पहला दिन।
1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत।
1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के सम्राट बने।
1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।
1785 - डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स ऑफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1808 - सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1894 - जाने माने वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस का कोलकाता में जन्म।
1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंध लगाया गया।
1974 - विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।
1978 - बॉम्बे (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
2009 - थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोग मारे गये और 120 घायल हुए।
वार्ता