आज का इतिहास- मेवाड़ के राजा का हुआ था निधन

आज का इतिहास- मेवाड़ के राजा का हुआ था निधन

नयी दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1597 - मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।

1668 - किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1839 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।

1905 - बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली।

1910 - जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।

1920 - अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।

1921 - मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1927 - ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।

1938 - जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।

1941 - ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया।

1941 - ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।

1942 - जापान की सेना ने बर्मा पर हमला किया।

1949 - कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।

1966 - इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।

1981 - अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।

1990 - ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन।

1995 - हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन।

2007- जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।

2010 - कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के. एस. अशवाथ का निधन।

2012 - प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय, पाश्चात्य संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन ।

2013- स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।

2013- नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर कैल्शियम जमा मिला।

2015- राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन।

वार्ता




epmty
epmty
Top