आज का इतिहास- भारत का इस देश से पहली बार हुआ रक्षा समझौता

आज का इतिहास- भारत का इस देश से पहली बार हुआ रक्षा समझौता
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 11 जनवरी की घटनाएं इस प्रकार है:-

1569 – इंग्लैण्ड में पहली लॉटरी का शुभारम्भ हुआ।

1613 – जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।

1681 – ब्रैडेनबर्ग और फ़्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।

1753 – स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।

1866 – आस्ट्रेलिया जाते समय लंदन नामक जहाज़ में हुई दुर्घटना में 231 व्यक्ति डूब गये।

1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया।

1943 – ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।

1945 – यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।

1955 – भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।

1962 – हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार मौतें हुई।

1973 – बंगलादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।

1993 – सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।

1995 – कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।

1995 – सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।

1998 – लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।

1999 – शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।

2001 – भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।

2002 – ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।

2004 – अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।

2005 – यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।

2005 – रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।

2006 – ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।

2008 – कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।

2008 – संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।

2009 – आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।

2009 – अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।

2010 – भारत ने ओडिशा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए।

2020 – भारतीय उद्योग परिसंघ और जेपीसी के साथ साझेदारी में इस्पात मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के द ओबेरॉय ग्रैंड कोलकाता में एक एकीकृत स्टील हब के माध्यम से पूर्वी क्षेत्र के 'पूर्वावोदय त्वरित विकास' की शुरूआत का आयोजन किया।



  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top