आज का इतिहास, विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली

आज का इतिहास, विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 20 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।

1757 - लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

1780 - ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।

1830 - ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।

1919 - अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।

1924 - जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।

1951 - ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।

1955 - भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ।

1957 - गोरख प्रसाद ने प्रयाग विश्वविद्यालय में गणित के रीडर के पद से मुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित 'हिंदी विश्वकोश' का संपादन भार ग्रहण किया।

1959 - भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।

1960 - उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म।

1963 - जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।

1971 - जनरल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

1973 - यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

1976 - इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1988 - संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

1990 - भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।

1991 - पॉल कीटिंग ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।

1993 - भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।

1999 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।

2002 - दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर अमेरिका से सहयोग मांगा।

2008 - विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।


वार्ता

epmty
epmty
Top