आज का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी ने पोर्ट ब्लेयर में लहराया था देश की आजादी का झंडा

आज का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी ने पोर्ट ब्लेयर में लहराया था देश की आजादी का झंडा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-

1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।


1803 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1893 - रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1906 - अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।

1922 - रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।

1935 - इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।

1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में देश की आजादी का झंडा लहराया।

1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी।

1975 - अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 - पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।

2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये।

2001 - लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार हुआ।

2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ांसी दी गई।

2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।

2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top