आज का इतिहास- आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का जीता ख़िताब

आज का इतिहास- आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का जीता ख़िताब
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1701: जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1812: बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।

1813: अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम' संबोधन का प्रयोग किया गया।

1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1860: लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

1906: बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।

1921: अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली मिस अमरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

1923: विएना में इंटरपोल की स्थापना हुई।

1927: फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्राणिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

1929: फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।

1940: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाइ की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर बमबारी आरंभ कर दी।

1943: टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।

1950: हंगरी में सभी मठों को बंद किया गया।

1953: निखिता खुर्स्चियो सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गईं।

1977: इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1979: स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।

1986: विशप डेस्मंड टूटू नोबेल पुरस्कार जीतने के पश्चात 2 वर्ष के लिए केपटाउन के पहले काले आर्च विशप बने।

1999: एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।

2002ः इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।

2004: फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।

2005: मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।

2006: बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

2008: भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2008: खगोलविदों ने आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

2009: भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता

2009: 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।

2011: रूसी विमान याकोवलेव याक-42 के उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 22 हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित 44 लोगों की मौत हो गई।

2011: दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए।

2011: क्वेटा (पाकिस्तान) के सिविल लाइन्स क्षेत्र में कमिश्नर कार्यालय के पास विस्फोटक भरी कार से हुए आत्मघाती धमाकों में एक एफसी अधिकारी समेत 21 लोग मारे गए और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

2012: दक्षिण-पश्चिम चीन में आए भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top