भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1699- महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।

1793 - ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा कर लिया।

1851- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई।

190़5- महान स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म हुआ। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है।

1916- ओडिशा के प्रसिद्ध नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म।

1918- सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।

1931- महात्मा गांधी जी ने सिविल अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।

1933 - जर्मनी के संसदीय चुनावों में नाजी पार्टी ने 44 प्रतिशत मत प्राप्त किया।

1953 - 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन।

1959 - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म।

1968 - मार्टिन लूथर किंग की हत्या।

1983 - ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने

1989 - लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन।

1990 - सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।

1995 - भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये।

1997 - उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 25 साल में पहली बार शांति वार्ता के लिए मिले।

2001 - कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए, मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।

2002 - राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।

2006 - पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।

2007 - अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।

2008 - महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले 'ब्रह्मोस' मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2010 - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का निधन।

2018 - द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top