आज के इतिहास की ऐतेहासिक प्रमुख घटनाएं....

आज के इतिहास की ऐतेहासिक प्रमुख घटनाएं....

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1703- जापान की राजधानी टोक्यो में भूकम्प से 37 हजार लोगों की मौत।

1865- सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि और पत्रकार रुडयार्ड किपलिंग का महाराष्ट्र के बंबई में जन्म।

1873- अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।

1906- अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की ढाका में स्थापना।

1919- लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश।

1922- सोवियत संघ (यूएसएसआर) की स्थापना हुई।

1935- प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म।

1938- वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।

1943- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा फहराया।

1947- रोमानिया के नरेश का त्यागपत्र के साथ देश में राजशाही का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।

1949- भारत ने चीन को मान्यता दी।

1971- जाने माने भारतीय वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन।

1975- हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन।

2002- आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

2006- इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।

2007- स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।

2012- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हुई।

2018- भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का निधन।

epmty
epmty
Top