भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और यॉर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।

1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) की जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।

1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा संबंधी कानून पारित हुआ।

1889 – उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोगों की मौत हुई।

1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।1952 – तत्कालीन सोवियत रूस ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।

1964 – दक्षिणा अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।

1972 – महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन।

1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।

1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने।

1994 – दुनिया के सबसे बड़े टि्वनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।

2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।

2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।

2016 – सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।

2017 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगू भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन ।

वार्ता

epmty
epmty
Top