भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 01 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1755 - पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1765 - ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।

1800 - जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

1858 - भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।

1881 - कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।

1913 - स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

1922 - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया।

1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।

1946 - पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।

1950 - भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

1952 - जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

1954 - फ़्राँसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।

1956 - कर्नाटक राज्य की स्थापना। भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया। राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।

1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 - हरियाणा राज्य की स्थापना।

1972‌ ‌‌- कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।

1973 - मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।

1974 - संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1979 - बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।

1995 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित 'ब्राउन संशोधन' पारित।


वार्ता

epmty
epmty
Top