भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1611- आमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म।

1840- शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविदअंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म।

1883- प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म।

1903- भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म।

1904- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।

1909- आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म।

1909- महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी के सदस्य और बम्बई विधानसभा के सदस्य गणपतराव देवजी तापसे का जन्म।

1910- एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।

1912- भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म।

1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।

1925- प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म।

1926- बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।

1937- हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म।

1962- अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।

1967- मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन।

1984- पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।

2000- सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।

2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालतने मौत की सजा सुनाई।

2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन।

2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।

2017- गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान -फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन।

वार्ता

epmty
epmty
Top