भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1777: अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति।

1781: मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।

1897: इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।

1911: अमेरिका ने कोलंबिया के साथ राजनयिक संबंधों को समाप्त कर वहां के वाणिज्य दूतावास को भी बंद किया।

1916: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।

1962: पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।

1972: भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1983: स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।

1990: सऊदी अरब में मक्का-मीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत।

2002: स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2010: कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।

2015: फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत।

वार्ता

epmty
epmty
Top