भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1444 - अल्बानिया के सिकंदर बेग ने ऑटोमेन साम्राज्य की सेना को हराया।

1613 - विलियम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।

1893 - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म।

1901 - प्रसिद्ध क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म।

1908 - बड़ौदा रियासत के अंतिम महाराजा प्रतापसिंह राव गायकवाड़ का जन्म।

1961 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन।

1974 - ईसाबेल पेरोन अर्जेटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

1975 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री उपासना सिंह का जन्म।

1976 - सिशेल्स द्वीप समूह आजाद हुआ।

2000 - विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।

2005 - भारत और अमेरिका के बीच समग्र 10 वर्षीय समझौता।

2007 - प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने फ्यूचर कप के दूसरे एकदिवसीय मैच में 15 हजार रन पूरे किए।

2008 - दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष (ट्रांसजेंडर आदमी) थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।

2008 - जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार दिया गया।

2014 - साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।

2013 - कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

2019 - भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, कोइनएक्स (मुंबई) ने अपनी डिजिटल एसेट ट्रेडिंग सेवाओं और इससे संबंधित संचालन को बंद किया।

2019 - मलयालम निर्देशक बाबू नारायणन का निधन।

वार्ता

epmty
epmty
Top