भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1529- मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर आगरा लौटा।

1788- वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1868- अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।

1931- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।

1932- भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।

1941- फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1951- अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने चार शहरों में पहले रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण किया।

1960- मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।

1974- बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म।

1975- राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1983- भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

1993- किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।

1994- जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2005- ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई ।

2009- संगीत एवं नृत्य की नयी परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन का निधन।

2010- ऑस्ट्रिया में दुनिया का सबसे बड़ा सोने का सिक्का 40 लाख डालर में नीलाम हुआ।

2011- ह्यूस्टन के उद्यमी एवं खरपतवार हटाने की मशीन के आविष्कारक जॉर्ज सी बैलस सीनियर का निधन।

2014- उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।

2017- किदाम्बी श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता।

2019- स्पेसएक्स ने अपने फाल्कन हेवी रॉकेट को केप कैनवेरल से लॉन्च किया।

वार्ता

epmty
epmty
Top