भारत और विश्व के इतिहास में 29 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारत और विश्व के इतिहास में 29 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 29 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1782- ब्रिटेन ने अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1830- पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।

1877- थॉमस अल्वा एडिसन ने पहली बार अपने फोनोग्राफ का प्रदर्शन किया।

1947- संयुक्त राष्ट्र ने फिलीस्तीन के बंटवारे का प्रस्ताव पारित किया।

1949- पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में भीषण विस्फोट से 3700 लोगों की मौत।

1961- दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गैगरिन भारत की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे।

1963- कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत।

1993- प्रसिद्ध उद्योगपति जे आर डी टाटा का निधन।

2007- जनरल अशरफ़ परवेज कयानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान संभाली।

2012- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया।

2015- अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन।



epmty
epmty
Top