भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।

1509 कृष्णदेवराय विजयनगर साम्राज्य के सिंहासन पर आसीन हुए।

1760 ऑस्ट्रियाई सैनिकों ने फोर्ट ग्लैट्ज़ सिलेसिया पर कब्जा कर लिया।

1788 न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।

1805 इटली में भूकंप से लगभग 5,573 लोगों की मौत।

1826 लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मारे गए।

1835 हवाई में पहला गन्ना बागान शुरू हुआ।

1858 बैरोन लियोनेल डे रोथस्चल्ड ब्रिटिश संसद के लिए चुने गए पहले यहूदी व्यक्ति बने।

1933 विश्व आर्थिक सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय रजत समझौते पर लंदन में हस्ताक्षर किए गए।

1951 नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।

1953 कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।

1956 मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।

1965 मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।

1998 एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।

2002 प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।

2005 नासा के अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण किया गया।

2007 पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।

2008 यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।

2009 भारत न्यूक्लियर सबमरिन लांच करने वाला छठवां देश बना।

2010 अफगानिस्तान में युद्ध से संबंधित घटनाओं का विवरण देने वाले 92,000 से अधिक वर्गीकृत दस्तावेज़ विकिलिक्स द्वारा जारी किए गए।

2011 वियतनाम में गुयेन टैन डंग फिर से प्रधानमंत्री निर्वाचित।

2012 सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।

2013 पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट में 57 लोगों की मौत।

वार्ता


  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top