भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1630- स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।

1743 - साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित।

1781 - ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाशगंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

1825 - उरुग्वे ब्राजील से अलग हुआ।

1857 - बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।

1872 - ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

1931 - पहला वातानुकूलित पानी का जहाज 'मरिपोसा' शुरू ​हुआ।

1944 - ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।

1951 - उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1955 - पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।

1968 - अर्धचालक कंपनी इंटेल की स्थापना की गयी।

1977 - वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1980 - पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।

1984 - बेवर्ली बर्न्स दुनिया की पहली महिला बोइंग 747 कप्तान बनी।

1984 - एक बंदूकधारी ने कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो के सैन य्सिड्रो अनुभाग में मैकडोनाल्ड के रेस्तरां में 21 लोगों की हत्या कर दी और 15 अन्य को घायल कर दिया।

2000 - एलेक्स साल्मॉन्ट ने स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दिया।

2011 - अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं की कमान अमेरिकी जनरल डेविड पेट्रायस से अमेरिकी मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जेनरल जॉन आर एलन को स्थानांतरित।

2012 - भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।

2012 - किंग जोंग-इल के बेटे किंग जोंग-उन को उत्तर कोरिया का आधिकारिक सर्वोच्च नेता घोषित किया गया।


वार्ता

epmty
epmty
Top