भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1727 - महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की।

1738 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1833 - हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर।

1772 - पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली।

1909 - अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

1910- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकार बटुकेश्वर दत्त का जन्म।

1918 - उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1948 - बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर 'नारायणी' दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

1951 - ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।

1956 - मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959 - आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।

1994 - संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।

2002 - संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुँचा।

2003 - श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।

2005 - प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित। ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु।

2008 - केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।

2013 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

2017 - भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 'मिस वर्ल्ड 2017' का ख़िताब।

वार्ता

epmty
epmty
Top