12 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

12 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1781 – अंग्रेजों ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।

1841 – टेक्सास का शहर जॉन नेली ब्रायन द्वारा स्थापित किया गया।

1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने एनेस्थेटिक के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।

1908 – बुलगारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1927 – महात्मा गांधी ने सिलोन की अपनी पहली और आखिरी यात्रा की।

1930 – लंदन में भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।

1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1940 – भारतीय फिल्म अभिनेता न अमजद खाका जन्म।

1946 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश में निधन हुआ।

1956 - मोरक्को , सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1969 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया।

1970 - पूर्वी पाकिस्तान (अब बंगलादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान 'भोला' से मची तबाही में करीब पांच लाख लोगों की मौत हुई।

1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।

1984 – एक रुपया का ब्रितानी नोट गायब, सिक्के चालू किए गए।

1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार राज्याभिषेक।

2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

2006 – अंतर्राष्ट्रीय संधि 'प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार' लागू हुई।

2008 – देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।

2009 – भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

2015 - लेबनान में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 43 मारे गए।

वार्ता

epmty
epmty
Top