10 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं

10 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1483- ईसाई धर्म में एक नयी धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ।

1766- न्यू जर्सी के अंतिम रॉयल गवर्नर विलियम फ्रैंकलिन ने क्वीन्स कॉलेज की स्थापना के लिए चार्टर पर हस्ताक्षर किए, जिसे अब रटगर्स विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है।

1793- फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।

1909- अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म हुआ।

1920- भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म हुआ।

1940- राेमानिया के बुखारेस्ट में 7.7 तीव्रता के भूकंप में 1000 से अधिक लोग मारे गये तथा करीब चार हजार लोग घायल हुए।

1950- अमेरिकी लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

1951- अमेरिका में पहली बार कोस्ट-टू-कोस्ट डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा शुरू की गयी।

1970- चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।

1975- उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी नाव एसएस एडमंड फिट्जगेराल्ड के सुपीरियर लेक में डूब जाने से 29 लोगों की मौत हो गयी।

1982- सोवियत संघ पर 20 वर्ष तक शासन करने वाले नेता लियोनिड ब्रेजनेव की मौत हुई। 1986- बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।

1989- जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ।

2006- श्रीलंका के तमिल सांसद नादराजाह रवीराज कोलंबो की हत्या।

2008- नासा ने फीनिक्स रोबोट के मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद उससे संचार बंद हो जाने पर 'फीनिक्स मिशन' समाप्त कर दिया।

2010 - अल सल्वाडोर के इलोबास्को शहर में किशोरों की एक जेल में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।

2013- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन

2013- मोटर स्पोर्ट्स में, स्पेन के मार्क मेर्केज ने 20 साल की उम्र में 2013 मोटो जीपी विश्व चैम्पियनशिप जीत कर सबसे कम उम्र के मोटर साइकिल चालक होने का खिताब हासिल किया।


वार्ता

epmty
epmty
Top