भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1858 : अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म।

1862 : मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र का निधन।

1876 : बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने 'वन्दे मातरम' गीत की रचना की।

1888 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म।

1893 : कोलोराडो महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।

1917 : रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।

1982 : तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।

1998 : दुनिया का सबसे बुजर्ग जॉन ग्लेन नाम का अंतरिक्षयात्री सुरक्षित धरती पर वापस लौटा।

1998 : तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।

2003 : तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।

2012 : ग्वाटेमाला में भूकंप से 52 की मौत हुई।

2015 : भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।

वार्ता

epmty
epmty
Top