05 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
![05 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं 05 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं](https://www.khojinews.co.in/h-upload/2021/08/27/1265919-itihas.jpg)
नयी दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 05 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार का गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
1943 - जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1950 - सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1960 - अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1971 - भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1974 - माल्टा गणराज्य घोषित।
1990 - विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।
1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।
1998 - रूस 2002 में भारतीय नौसेना को 'क्रिवाक श्रेणी' के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की। भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।
2000 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
2003 - चेचेन्या में ट्रेन में आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, 160 घायल।
2007 - अमेरिका में लड़ाकू विमान एफ़-16 मिसाइलरोधी प्रणाली से लैस किया गया। पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने आपातकाल तक मीडिया पर लगे प्रतिबन्धों को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज किया।
2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।
![](http://khojinews.co.in/h-upload/2021/12/04/1419177-1416581-1414659-1413440-2424b954-0de4-4ccb-a193-dfe95cdabf78.jpg)