भारत एवं विश्व में आज की प्रमुख घटनाएं

भारत एवं विश्व में आज की प्रमुख घटनाएं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1789 - पहले अमेरिकी कांग्रेस ने संविधान को पूरा किया और घोषित किया।

1797 - जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।

1817 - जेम्स मोनरो ने अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1823 - उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।

1882 - पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।

1894 - शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबा​ह हुए।

1908 - ट्रांसवाल यूनिवर्सिटी कॉलेज ने प्रिटोरिया विश्वविद्यालय की स्थापना की।

1921 - हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म।

1930 - फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से अधिक लोगों की मौत।

1936 - जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।

1961 - भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।

1972 - लीबिया और सोवियत संघ ने एक सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये।

1976 - द मागिरे को सात विस्फोटकों को रखने के लिए दोषी पाया गया जिससे उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गयी।

1977 - रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।

1989 - लंदन के पुर्ले स्टेशन पर रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 94 लोग घायल हुए।

1997 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मानव क्लोनिंग पर किसी भी शोध के लिए संघीय धन पर रोक लगायी।

2001 - ब्रिटेन में बीबीसी टेलीविजन केंद्र पर बम फेंका गया।

2002 - अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।

2009 - राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।

2012 - व्लादिमीर पुतिन ने आरोपों के बीच रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीता।

2013 - इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top