जानिए आज का इतिहास

जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व से इतिहास में 25 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1741- रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्डस के सहयोग से तख्ता पलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।

1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1948- भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) की स्थापना।

1949- संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।

1952- क्रिकेट से राजनीति में आये पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म।

1960- भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का प्रयोग किया गया।

1965- फ्रांस ने अपना पहला सेटेलाइट लांच किया।

1975- सूरीनाम को हॉलैंड से स्वतंत्रता मिली।

1982- भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म।

1998- पाकिस्तान ने अंधेरे में मार करने में सक्षम टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2014- कथक की मशहूर नृत्‍यांगना सितारा देवी का निधन।

2016- क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का निधन।

2018- यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन यूराेपीय संघ छोड़ने पर हामी भरी।

2019- लूई विटॉन कंपनी ने प्रसिद्ध आभूषण कंपनी टिफनी एंड कंपनी को 16 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा ।

वार्ता

epmty
epmty
Top