जानिए आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ....

जानिए आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ....

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार है:- 1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।

1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया। 1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन। 1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई। 1893 – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म।

1948 – सांसद, अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म। 1953 – वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म की प्रदर्शित। 1965: कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा। 1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। 1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।

2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भाग लेने की छूट मिली। 2004 – पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा। 2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।

2010: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं। 2011: सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। 2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी।

epmty
epmty
Top