जानिए आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं...

जानिए आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं...

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1530 – मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।

1649 – इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' का सिर कलम किया गया।

1790 – पहली लाइफबोट काे टायन नदी में उतारा गया।

1889 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।

1903 – लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया।

1910 – भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।1911-'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया।1913 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।

1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।

1948 – नाथू राम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की।

1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।

1964 – दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।

1968 – हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।

1971 – इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ्रेंडशिप विमान' का अपहरण।

1972 – पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया।

1989 – अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

1991 – इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।

2008 – चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।

2016 – नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गये तथा 136 घायल हुए।

epmty
epmty
Top