जानिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

जानिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1066- नॉर्मन विजय से पहले हेरोल्ड गॉडविंसन को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1316- खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन।

1322- स्टीफन डेंकस्की सर्बिया का राजा बना।

1449- कॉन्सटेंटाइन इलेवन पैलियोलोस को बीजान्टिन-रोमन सम्राट का राजा बनाया गया।

1664- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1824- फ्रांसीसी लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म।

1832- उन्मूलनवादी विलियम लॉयड गैरीसन ने न्यू इंग्लैंड विरोधी गुलामता समाज की स्थापना की।

1838- एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने पहली बार दुनिया के सामने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया।

1885- आधुनिक भारत के प्रसिद्ध हिंदी कवि और लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन।

1899- लॉर्ड कर्जन को भारत का वायसराय बनाया गया।

1907- रोम में पहली मोंटेसरी स्कूल और डेय केयर सेंटर की शुरुआत हुई।

1912- एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।

1919- अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोजवेल्ट का निधन।

1928- चार्ली चैपलिन की मूक कॉमेडी फिल्म 'द सर्कस' का प्रीमियर न्यूयॉर्क शहर में स्ट्रैंड थिएटर में हुआ।

1932- यूसुफ लियोनस ऑस्ट्रेलिया के 10 वें प्रधानमंत्री बने।

1947- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।

1950- ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी।

1955- मिस्टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्म।

1959- भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का जन्म।

1967- संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अल्‍लाह रक्‍खा रहमान (ए.आर.रहमान) का जन्‍म।

1989- इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह फांसी दी गई।

2014- जेनेट येलेन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

2016- उत्तर कोरिया ने सफलतापूर्वक एक थर्मोन्यूक्लियर हथियार का परीक्षण किया।

2017- बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का निधन।

epmty
epmty
Top