जानिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं...

जानिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं...

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1568- फ्रांसीसी युद्धों के दूसरे चरण को समाप्त करने के लिए लॉन्गजुमाऊ की शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। 1880- स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म। 1888- इंग्लैंड में दुनिया की सबसे पुरानी पेशेवर एसोसिएशन फुटबॉल लीग ‘द फुटबॉल लीग, की स्थापना। 1910- डॉ. राममनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में जन्म।

1931- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गई। 1956- पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना। 1965- नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा। 1976- भारतीय जनता पार्टी की सांसद और टेलीविजन कलाकार स्‍मृति ईरानी का जन्‍म।

1983- अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की। 1986- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया। 1987- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म। 1987- पश्चिमी जर्मनी में ब्रिटेन के सैनिक ठिकाने में हुए कार बम विस्फोट में 31 लोग घायल हुए। 1996- ताइवान में हुए पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया। 2011- हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर का निधन।

2012- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पहले क्रिकेटर बने। 2014- अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाये। 2015- सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन। 2020- भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 433 हुई और देश के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया।

epmty
epmty
Top