जानिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं...

जानिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं...

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1575- भारतीय मुगल बादशाह अकबर ने बंगाली सेना को तुकरोई की लड़ाई में पराजित किया।

1716- राजा राव नंदलाल मंडलोई ने इंदौर शहर की स्थापना की थी।

1812- अमेरिकी कांग्रेस ने पहला विदेशी सहायता बिल पास किया था।

1845- फ्लोरिडा अमेरिका का 28वां राज्य बना था।

1857- चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच युद्ध हुआ था।

1923- टाइम पत्रिका का पहली बार प्रकाशन हुआ।

1938- सऊदी अरब में कच्चे तेल की खोज हुई थी।

1939- महात्मा गांधी जी ने 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन' का प्रारम्भ किया।

1974- तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई।

1983- सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नयी दिल्ली में संपन्न हुआ।

1986- आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया अधिनियम लागू होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन से पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ था।

2009- पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।

2013- संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को 'विश्व वन्य जीवन दिवस' के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।

epmty
epmty
Top