जानिए आज के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं...

जानिए आज के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं...

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1886-अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।

1913-भारत के प्रसिद्ध जादूगर पी सी सरकार का जन्म।

1940-रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर क़ब्ज़ा किया।

1952-कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

1954-भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्म।

1969-भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का निधन।

1970-गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

2001-अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।

2003-कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।

2005-अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2006-ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।

2007-पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।

2008-10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ। रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की।

2009-भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।

2010-भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।

2014-रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।

2020-अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।

epmty
epmty
Top