जानिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं..

जानिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं..

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 19 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1389 - सुलतान ग्यासुद्दीन तुगलक द्वितीय की दिल्ली में हत्या।

1473 - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म।

1630 - मराठा शासक शिवाजी महाराज का जुनेर में जन्म।

1719 - मुगल शासक फर्रुखसियार की हत्या ।

1891 - अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।

1895 - हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवल किशोर का निधन ।

1915 - स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन ।

1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।

1956 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन।

1960 – चीन ने सफलतापूर्वक पहले ध्वनि रॉकेट टी -7 का परीक्षण किया।

1963 - सोवियत संघ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी को क्यूबा से अपने कई हजारों सैनिक को हटाए जाने की सूचना दी।

1964 - फिल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ।

1978 - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन ।

1986 - भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।

1993 - हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा।

1997 – चीन में आर्थिक सुधारों के जनक डेंग शियाओ पिंग का निधन।

1999 - डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।

2002 – नासा की मंगल ओडिसी अंतरिक्ष जांच ने थर्मल उत्सर्जन इमेजिंग सिस्टम का उपयोग करके मंगल की सतह का मापन कार्य शुरू किया था।

2006 – मेक्सिको में न्युवे रोजाटा के निकट एक कोयला खदान में मीथेन विस्फोट में 65 खनिक मारे गए।

2006 - पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।

2012 – मैक्सिको में एक जेल विवाद में चार लोग मारे गए थे।

2019 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और प्रमुख समकालीन आलोचक नामवर सिंह का निधन।

epmty
epmty
Top