जानिए आज के दिन हुई ऐतिहासिक घटनाएं

जानिए आज के दिन हुई ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 18 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

सन् 1614 ई० में फरवरी महीने की दिनांक 18 को जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया गया था और 1836 ई० में महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ था। 1884 ई० में चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सूडान तक पहुंची थी, 1900 में दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने अपने हथियार निचे डाल दिए थे। साथ ही आज ही के दिन 1905 ई० में शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की थी और 1911 ई० में विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ था एवं एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में भरी गई थी वही 1915 ई० में प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की गयी थी। 1925 ई० में हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ था।

सन् 1930 ई० में सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया था और 1943 ई० में नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया था। 1945 ई० में द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई थी। 1946 ई० में बम्बई (अब मुंबई) में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह किया गया था साथ ही 1952 ई० में यूनान और तुर्की उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल हुए थे।1954 ई० में पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई थी वही 1965 ई० में गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था।

सन् 1970 ई० में फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला और 1971 ई० में भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया था 1977 ई० में ब्रिटिश साइंस फिक्शन कॉमिक 2000 एडी की शुरुआत, प्रोजे 1 के साथ 26 फरवरी को की गई थी 1979 ई० में अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है 1983 ई० में अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये थे।1988 ई० में भी आज ही के दिन बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटाये गए थे।1989 ई० में अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की गई। 1991 ई० में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए। 1998 ई० में सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित हुए थे। 1999 ई० में भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ। 1999 ई० में सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित हुआ इसी के साथ 2001 एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गयी। 2001 ई० में एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गयी। 2002 ई० में फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला। 2003 ई० में दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये। 2006 ई० में भारत और पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ हुआ था। 2007 ई० में दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके से 68 लोग मारे गए थे। 2014 ई० में यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल हुए होइ गए थे।

epmty
epmty
Top