जानिए आज के दिन में हुए ऐतिहासिक घटनाएं

जानिए आज के दिन में हुए ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1517- दिल्ली के सुल्तान सिकन्दर लोदी का निधन।

1783- मनुष्य ने पहली बार गुब्बारे से आकाश में उड़ने का प्रयास किया।

1806- नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस के प्रभाव वाले सभी योरोपीय देशों के ब्रिटेन के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाया।

1813- नीदरलैंड में स्वतंत्र सरकार बहाल हुई।

1871- न्यूयॉर्क के मोसेस एफ गेल ने सिगार लाइटर का पेटेंट कराया।

1877- अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने पहले फोनोग्राफ पेश किया।

1906- चीन ने अफीम व्यापार पर रोक लगाई।

1941- गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जन्म।

1947- आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।

1962- भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।

1963- केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।

1970- भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का निधन।

1986- मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया।

1999- चीन ने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया।

2005- श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2009- चीन के हेइलोंगजियांग में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 108 सैनिकों की मौत हो गई।

2010- लेडी गागा और जस्टिन बीबर ने 37वां अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स जीता।

epmty
epmty
Top