जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाये

जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाये

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में ग्यारह नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1675-गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे। 1888-शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म। 1905-द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी। 1913-स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की। 1918-पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया। 1926-भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म। 1936-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म। 1937-अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थॉमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1950-भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया। 1954-फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये। 1956-राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना। 1958-तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1973-मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया। 1973-पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू। 1978-मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।

1989-बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुयी। 2001-दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया 2008-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया। 2014-पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।

जांगिड़

वार्ता

epmty
epmty
Top