जानिए आज के इतिहास की घटनाएं...

जानिए आज के इतिहास की घटनाएं...

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1801- भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई। 1910- सवतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रवधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा। 1920- यूनान (ग्रीस) ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर का उपयोग करना आरंभ किया। 1922- महात्मा गांधी को अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में छह वर्ष की सजा सुनायी। 1938- बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का जन्म। 1940- इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।

1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज बर्मा की सीमा पार कर भारत में घुसी। 1965- सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की। 1966- इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनायी। 1971- पेरू में भूस्खलन से 200 लोगों की मौत। 1972- नयी दिल्ली में पहले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ। 1978- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ। 1997- तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

2006- संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया। 2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य प्रारंभ किया। - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन। 2008- टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में डॉक्टर ऑफ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

2008- भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने। 2014- रूस और क्रीमिया की संसद ने एक परिग्रहण संधि पर हस्ताक्षर किये। 2015- ट्यूनीशिया में बर्डो नेशनल संग्रहालय पर हथियारबंद लोगों के हमले में 23 लोग मारे गए और 50 घायल हुए।

epmty
epmty
Top