जानिए आज के इतिहास की घटनाएं...

जानिए आज के इतिहास की घटनाएं...

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1624 - इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1801 - ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।

1847 - हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई।

1862 - ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।

1876 - अमरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन पर बातचीत हुई।

1872 - भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म।

1893 - आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।

1897 - नारी शिक्षा की प्रणेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन।

1922 - महात्मा गांधी राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद छह वर्ष के लिये जेल भेजे गये।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग एक लाख नागरिक मारे गये।

1946 - ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।

1959 - तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ।

1969 - मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।

2003 - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।

2006 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गये।

2010 - राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ।

epmty
epmty
Top