जानिए भारत और विश्व के इतिहास की घटनाएं...

जानिए भारत और विश्व के इतिहास की घटनाएं...

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1994-प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पूनिया का जन्म।

1995-कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।

1999-पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।

2001-क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2002-अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2004-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ शंकरराव चह्वाण का निधन।

2006-परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।

2007-नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।

2008-रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।

2009-इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।

2011-अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।

epmty
epmty
Top