जानिए- 13 नवंबर का इतिहास

जानिए- 13 नवंबर का इतिहास

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1831- स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।

1864- यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।

1898- काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता शारदा देवी ने निवेदिता विद्यालय का उद्घाटन किया।

1917- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ।

1918- ऑस्ट्रिया गणराज्य की स्थापना हुई।

1945- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म हुआ।

1950- तिब्बत ने आज ही के दिन चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।

1960- स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।

1967- फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म हुआ।

1968- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री रहे जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।

1968- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म हुआ।

1971- अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा।

1975- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।

1985- पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गये।

1997- सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।

1998- चीन के विरोध के बावजूद तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।

2004- अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।

2008- 'असम गण परिषद' राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।

2013- तिब्बत में वैज्ञानिकों ने मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे पुरानी बड़ी बिल्ली के जीवाश्म की खोज की।

वार्ता

epmty
epmty
Top