आज का इतिहास

आज का इतिहास
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 29 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1597 - महाराणा प्रताप का जन्म।

1780 - भारत का पहला अंग्रेजी अखबार 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' प्रकाशित हुआ।

1916 - 'प्रथम विश्व युद्ध' में फ़्रांस पर जर्मनी ने पहली बार हमला किया।

1939 - रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान की स्थापना हुई।

1949 - ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।


1966 - अमेरिका के उत्तर- पूर्वी भाग में बर्फीले तूफान से 165 लोगों की मौत।

1970 - प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म।

1976 - सोवियत संघ और अंगोला राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुए।

1978 - वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला स्वीडन पहला देश बना।

1979 - भारत की पहली जंबो ट्रेन 'दो इंजन वाली' तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

1988 - यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान बोइंग 747 एसपी ने 36 घंटे 54 मिनट 15 सेकेंड में विश्व का चक्कर लगाया।

1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1992 - भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1993 - क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण किया।

1994 - केंद्र सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।


1996 - फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने घोषणा की थी कि फ्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा।

2003 - हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गयी।

2005 - सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।

2006 - भारत के तेंज गेंदबाज इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।

2007 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो 'बिग ब्रदर' की विजेता बनीं।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top