आज का इतिहास

आज का इतिहास
  • whatsapp
  • Telegram

नयी दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1556 - चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।

1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।


1950 - जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।

1950 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।

1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।

1952 - मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म' महोत्सव आयोजित किया गया।


1965 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।

1966 - एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें वैज्ञानिक डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।

1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1996 - अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।

2005 - तेलगुदेशम पार्टी विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।


2003 - उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हुए।

2011 - मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
epmty
epmty
Top