आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1520- फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

1660- लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

1676- बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।

1814- द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

1821- पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

1893- न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912- इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

1954- महान भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन।

1956- चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

1962- बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक के सी डे का निधन।

1966- डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

1996- कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2012- सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

2014- फिनलैंड की संसद में समलैंगिक के विवाह वाला कानून पारित हुआ।


वार्ता

epmty
epmty
Top