आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1705 – निकोलस रोवे का प्ले युलिसेस का लंदन में प्रीमियर किया गया।

1808 – टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने स्पैनिश सेना को हराया।

1810 – अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन में की थी।

1848 – महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।

1863 – पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गयी।

1876 – पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गये।

1890 – नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।

1890 – इटली में पहली बार आम चुनाव हुआ।

1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।

1909 – राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।

1926 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म।

1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।

1936 - फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित हुआ।

1937 – देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन।

1946 – वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोग मारे गए।

1967 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।

1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।

1980 – इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गये।

1983 – देश में पहली बार नयी दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।

1990 – बीसवीं सदी के सबसे महान लेखकों में शुमार रोल्‍ड डाल का निधन।

1992 – आईबीएम ने साइमन, एक हैंडहेल्ड, टचस्क्रीन मोबाइल फोन और पीडीए की शुरुआत की, जिसे पहला स्मार्टफोन माना जाता है।

2005 – एलेन जॉनसन सरलीफ ने लाइबेरियन आम चुनाव जीता, जिससे वह अफ्रीका में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित महिला प्रमुख बनीं।

2009 – फिलीपींस में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या की गयी।

2011 - यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा दिया।


वार्ता

epmty
epmty
Top