आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1808: दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी 'थॉमस कुक एंड संस' के संस्‍थापक थॉमस कुक का जन्‍म।

1830: अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म।

1864: भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म हुआ।

1882: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्‍म हुआ।

1920 : हकीम अजमल ख़ान जामिया के पहले चांसलर बने।

1943- द्वितीय विश्वयुद्ध[मृत कड़ियाँ के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई।

1950: अमेरिका के रिचमंड हिल्स में रेल दुर्घटना में 71 लोगों की मृत्यु हो गई।

1963: अमेरिका के 35वें राष्‍ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्‍या।

1968: मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।

1971: भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।

1975 : जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।

1981- मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।

1986: ब्‍लेड रनर ऑस्‍कर पिस्‍टोरियस का जन्‍म।

1990: ब्रितानी प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को दूसरी बार पार्टी नेता बनने के चुनाव में कैबिनेट ने समर्थन देने से इनकार कर दिया. इस तरह थैचर को प्रधानमंत...

1997: डायना हेडन विश्व सुंदरी बनीं।

1998 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

2000 : पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।


वार्ता

epmty
epmty
Top