आज का इतिहास

आज का इतिहास

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1824 - रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।

1895 - फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।

1933 - यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।

1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1952 - स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।

1982 - नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।

1986 - पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

1977 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।

1994 - भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।

1995 - कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।

1997 - कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2002 - ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लॉस एंजिलिस में निधन।

2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।

2006 - भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।

2007 - अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोगों की मौत।

2008 - संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।

2013 - लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।

वार्ता

epmty
epmty
Top