आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 27 अक्टूबर की घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1795 - अमेरिका और स्पेन ने पिंकनी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1811- सिलाई मशीन का अविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म।

1920 - भारत के 10वें राष्‍ट्रपति के. आर. नारायण का जन्‍म।

1952 - प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्म।

1978 - मिस्र के अनवर सादात और इजराइल के मेनाखेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1995 - यूक्रेन के कीव क्षेत्र में स्थित चेरनोबिल परमाणु संयंत्र को कुछ सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।

2004 - अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती।

2017 : कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया।


वार्ता

epmty
epmty
Top